फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में बच्ची से गैंगरेप, हालत गंभीर

Tue, 11 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया  थानाक्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रात भर बालिका को खोजने वाले परिवार के लोगों को सुबह गांव के पश्चिम स्थित खंडहर में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मां की तहरीर पर तीन युवकों को नामजद किया गया है। एसपी के अनुसार रेप व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार दोपहर बाद वह लोग खेत में गेहूं काटने गए थे। करीब पांच बजे उसकी सात वर्षीय पुत्री और देवर की छह वर्षीय पुत्री खेत आ रही थीं। गांव में बाग खरीदकर रखवाली कर रहे प्रदीप सोनकर निवासी हर्रैया, राम जी यादव और भानू उर्फ उमाशंकर ने उसे टॉफी का लालच देकर बुलाया और उसे दुष्कर्म किया। देवर की बेटी ने तीनों द्वारा टॉफी देकर पकड़ ले जाने की करतूत बताई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें