सीआईए रेवाड़ी और सिटी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जगह दबिश देकर दो तस्करों को अवैध रूप से बिकने वाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हजारीवास निवासी मुकेश उर्फ छंगा शहर में अवैध रूप से शराब सप्लाई करता है।
सूचना के बाद पुलिस ने मुकेश को मोती चौक से गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुतुबपुर निवासी दीपक को सिटी पुलिस ने सब्जी मंडी में शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 75 बोतल अंग्रेजी शराब व 15 बोतल देशी शराब बरामद की है।