बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बनवधिया के सीएचसी भानपुर की एम्बुलेंस ही दुर्धटना ग्रस्त।
भानपुर सीएचसी पर तैनात 102 एंबुलेंस गुरूवार की भोर तीन बजे सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती - डुमरियागंज मार्ग के वनवधिया पड़ाव पर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक राजेश कुमार व ईएमटी(इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ) सच्चिदानन्द को मामूली चोटें आई है।
सच्चिदानन्द ने बताया कि रात्रि में प्रसव के लिए रामनगर ब्लॉक के खोरिया गांव से आई प्रसूता को प्रसव के पश्चात उसके गांव से उसे छोड़ कर वापस लौट रहे थे। वनवधिया पड़ाव के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से बचने के लिए चालक ने जैसे ही एंबुलेंस को सड़क के किनारे पटरी पर उतारा वैसे ही एंबुलेंस कीचड़ में फिसलते हुए सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस की टक्कर से पुलिया भी उखड़ गई।
घटना की जानकारी पाकर गुरूवार की सुबह भानपुर पहुंचे एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। चालक और उसके ईएमटी को मामूली चोटें आई हैं। कहा कि एंबुलेन्ं के ठीक होकर आने तक यहां सल्टौआ और रूधौली के एंबुलेंस से सहयोग लिया जाएगा।