फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद पैलेस के कुक की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 18 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईवे पर छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत स्थित अरविंद पैलेस होटल के 45 वर्षीय कुक की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार रात को मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह फैजाबाद में पंचवटी रेस्टोरेंट में काम करने वाला उसका भाई पहुंचा। लीपापोती में जुटी पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव भाई को सौंप दिया। उसने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


बिहार का रहने वाला 48 वर्षीय लक्ष्मन पुत्र संपत विक्रमजोत स्थित अरविंद होटल पर काफी वर्षों से काम करता था। भोजन पकाने में माहिर लक्ष्मन के लजीज पकवान की वजह से वह होटल लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हाल्टिंग प्वांट बन गया। बताया जाता है कि बुधवार रात को ढाबे के कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो गई। एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार रात को वह खा-पीकर सोया। सुबह देर तक नहीं जागा तो सब लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें