फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लिए निकले अधेड़ की लाश मिली

Thu, 18 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के किठिउरी गांव के बाग मे लाश मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बढ़या-किठुरी के बीच स्थित मरवटवा बाग के पगडंडी पर मिली 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बढ़या के रहने वाले इंद्रजीत के रुप में की गई। पगडंडी पर गांव के ही एक  व्यक्ति टैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी उनकी निगाह लाश पर पड़ी। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि इंद्रजीत के गले में गमछा लपेटा हुआ था। पास में ही उसकी साइकिल और बैक का पासबुक मिला। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए थे लेकिन बाद में पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन



घर वालों ने बताया कि इंद्रजीत बुधवार को दोपहर में खेत से निराई करके  घर आए। खाना खाने के बाद वह साइकिल लेकर मुंडेरवा के लिए निकले। देर शाम जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजने लगे। सुबह लाश मिली। सीओ रुधौली पवन गौतम व थानाध्यक्ष राम आशीष यादव फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मौके का बारीकी से पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें