बस्ती। अरविंद सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता अजय सिंह को आरोपी बनाए जाने से खफा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा और सीबाआई जांच की मांग की। बृहस्पतिवार को जनपद बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन, यंग बार एसोसिएशन, कमिश्नर बार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े अधिवक्ताओं ने बैठक की।
इसके बाद बार परिसर से प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे। यहां जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को सौंपा और सीबीआई जांच की मांग की। यहां पर अधिवक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता अजय सिंह राजनैतिक व्यक्ति हैं और अच्छे अधिवक्ता है। उनके गांव लजघटा में अरविंद सिंह की हत्या किसी और ने की।
मगर राजैनतिक कारणों के चलते भाजपा नेता अजय सिंह को हत्यारोपी बना दिया गया, क्योंकि वह हर्रैया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि जिस दिन हत्या हुई, अजय सिंह मौके पर नहीं थे। वह अयोध्या अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। उसके बाद वे लखनऊ चले गए थे। अधिवक्ताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस-प्रशासन भाजपा नेता अजय सिंह और उनके परिजनों को परेशान कर रही है। गिरफ्तारी के लिए परिजनों को डराया धमकाया जा रहा है।
जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्रा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप शुक्ला और कमिश्नर बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा आदि ने पूरे प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस मौके पर सिविल बार के महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, जनपद बार के महामंत्री रवि शरण सिंह, यंग बार के महामंत्री शेषनाथ पाठक, कमिश्नर बार के महामंत्री विनय कुमार बख्शी सहित परमात्मा प्रसाद चौधरी, गोपाल चंद्र पांडेय, उपेंद्र नाथ दूबे, शिवकुमार त्रिपाठी, यशोदानन्द शुक्ल, महेश कुमार श्रीवास्तव, रामसागर सिंह, अशोक कुमार ओझा, रवि प्रताप सिंह, बालकृष्णन पांडेय, प्रभाकर मिश्र, कौशलेंद्र पाल, शरद चतुर्वेदी, रामकृपाल चौधरी, राजेंद्र प्रसाद यादव, मारूधकुमार शुक्ल, अरविंद चौधरी, रमेश कुमार दूबे, राजबहादुर सिंह, रामसागर चौधरी, अरविंद चौधरी, विजय कुमार सिंह, रामसुमेर यादव, शैलेंद्र पाल, आशुतोष सिंह, रामपाल यादव, ओमप्रकाश सिंह, रामनवल त्रिपाठी, तेज नारायण आदि रहे।