फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के सवाल पर सेंट बेसिल्स पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के सवाल पर सेंट बेसिल्स पर शिकंजा
विज्ञापन


बस्ती।
जिले के निजी विद्यालय सेंट बेसिल्स पर प्रशासनिक शिकंजा कसने लगा है। यहां कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर उठे सवालों के बीच एक शिकायत को डीएम ने संज्ञान लिया। इस मामले को डीआईओएस को कार्रवाई का निर्देेश दिया। इसके तहत डीआईओएस ने सेंट बेसिल्स के प्रधानाचार्य से प्रवेश के कटऑफ मेरिट की आख्या देने का निर्देश दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के विद्यालय सेंट बेसिल्स में विद्यालय के तमाम ऐेसे छात्र जो कम नंबर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं को विद्यालय तंत्र ने यह कहते हुए प्रवेश लेने से मना कर दिया कि स्कूल में सीट भर गई है। प्रवेश के लिए भागदौड़ कर रहे किसी छात्र के अभिभावक ने डीएम से इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने डीआईओएस से पूरे मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रधानाचार्य सेंट बेसिल्स को भेजे पत्र में डीआईओएस ने कहा है कि डीएम को इस आशय का प्रत्यावेदन दिया गया है कि उनके बच्चों का प्रवेश कक्षा 11 में नहीं लिया जा रहा है। उनसे मेरिट कम होने की बात कही जा रही है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से इन स्थितियों को स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें