फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, मजदूर की मौत--

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित पिकअप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, मजदूर की मौत
विज्ञापन

हर्रैया-बभनान मार्ग पर सोमवार देर रात हुई दुर्घटना
चालक की लापरवाही से हादसा, परिजनों ने कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। दुकानों पर सामान उतार कर लौट रही पिकअप सोमवार देर रात हर्रैया-बभनान मार्ग पर राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। चालक के साथ पिकअप से सामान उतारने के लिए गए मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भाग निकले चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज हुुआ है।
विज्ञापन

हर्रैया कस्बे के राजघाट मोहल्ले में कई नामी उत्पादों की एजेंसी से माल लादकर चालक दीनानाथ केसरवानी बाजार में सामान पहुंचाने गया था। साथ में मजदूर संतराम (45) निवासी बछनापुर दुकानों पर सामान उतारने के लिए था। सोमवार रात साढ़े 10 बजे लौटते समय बभनान रोड पर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से पिकअप का बायां हिस्सा टकरा गया। जोरदार टक्कर में पिकअप का बाईं तरफ का हिस्सा अंदर तक धंस गया। किनारे सीट पर बैठे मजदूर संतराम का हाथ कट गया। सिर और चेहरे पर लगी गंभीर चोट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहनों की टक्कर पर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस और परिवार वालों को भी दी गई। लोगों को जुटते देखकर पिकअप का चालक भाग निकला। दुर्घटना की सूचना गांव में पहुंची तो मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। परिवार वालों की तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस हर्रैया पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें