फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल होमगार्ड की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

कलवारी। थाना क्षेत्र के शिव तिराहे पर मंगलवार की शाम बाइक की चपेट में साइकिल सवार छात्रा आ गई। हादसे में छात्रा और बाइक चालक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हुए। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण बाइक चालक होमगार्ड के सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

निशाते सानिया अलजामिया तुल इस्लामिया कुसौरा बाजार से कक्षा आठ की छात्रा 16 वर्षीया आफरीन निवासी महुआडाबर अपने घर जा रही थी। उक्त स्थान पर पहुंचते ही कलवारी थाने से ड्यूटी कर होमगार्ड राजमणि पाण्डेय अपनी बाइक से घर कुरहा दयालपुर थाना नगर जा रहे थे। शिव तिराहे पर बाइक की चपेट में छात्रा आ गई। इससे छात्रा आफरीन तथा बाइक चालक राजमणि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सिद्धनाथ यादव व दिलीप सिंह ने सरकारी वाहन से पीएचसी बहादुरपुर भेजा। जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। छात्रा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें