फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा हुई किशोरी, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी को अगवा करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़िता के पिता के तहरीर पर हुई है। आरोपियों में चार दुद्धी और एक झारखंड के गढ़वा जिले के रंका गांव का निवासी है। इस मामले में एएसपी अरुण कुमार दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने रंका, राबर्ट्सगंज और रेणुकूट इलाके में छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह नगर से कुछ लोग एक किशोरी को अगवा कर ले गए। किशोरी के परिवार वालों ने जैसे ही मामले की जानकारी दी, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। प्रकरण में किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मो. फैजल सिद्दीकी निवासी रंका जिला गढ़वा, झारखंड, तवरेज, उसकी पत्नी रेशमा, पुत्र राज और फैसल निवासी मल्देवा रोड दुद्धी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि अपहृत किशोरी की खोजबीन में झारखंड के रंका के साथ ही रेणुकूट, रॉबटर्सगंज में दबिश दी गई। कार्रवाई के लिए तीन टीमें भी गठित की गई हैं। बताते चलें कि इस मामले में सोमवार को देर रात साढ़े 10 बजे एएसपी ने भी दुद्धी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें