नाबालिग को अपहृत करके दुष्कर्म, छह पर केस
वाल्टरगंज थाने में चार दिन पहले हुई थी घटना
माता-पिता सहित चार नामजद, दोस्त दोनों अज्ञात
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। वाल्टरगंज थाने की बालिका का अपहरण करके दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पिता-पुत्र समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर आरोप है कि षडयंत्र के तहत सबने मिलकर इस कृत्य में मुख्य आरोपी का साथ दिया। उसे अपहृत किया गया और उसके साथ अमानवीय हरकत की गई। पांच दिन पहले घटना 30 नवंबर दोपहर बाद ढाई बजे की है।
पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार वाल्टरगंज थाने के दयालपुर निवासी अजय उर्फ शनि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहृत करके कहीं ले गया। जहां जबरदस्ती उसने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर जब पूछताछ होने लगी तो आरोपी के पिता राधेश्याम और मां व राहुल सोनी एवं आरोपी के दो दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण, बलात्कार, मारपीट, धमकी, साजिश करने संबंधी आईपीसी की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोप केवल मुख्य अभियुक्त अजय उर्फ शनि पर है।