फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ पकड़ा गया प्रेमी, थाने में शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ पकड़ा गया नाबालिग प्रेमी, थाने में शादी
विज्ञापन

एसपी ने दिया जांच का आदेश,
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात तालाब पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी रात थाने में गुजारने के बाद सुबह दोनों गांवों के प्रधानों की पहल पर थाना स्थित मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।
विज्ञापन

एक 17 वर्षीय युवक शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे प्रेमिका से मिलने पास के गांव में पहुंचा। गांव के बाहर एक तालाब के पास दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ कर सूचना पुलिस को दी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई। शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष ने दोनों के परिवारवालों को थाने पर बुलाया। प्रेमी जोड़े अपने परिवार के साथ जाने को तैयार नहीं हुए। हालांकि, दोनों नाबालिग हैं। सजातीय होने के कारण दोनों परिवारों की सहमति के बाद दोनों गांवों के प्रधानों ने थाना परिसर में ही शादी कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने पंडित बुलाकर दोनों की वैदिक रीति-रिवाज से शादी करा दी। पुलिस ने इस शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। थानाध्यक्ष ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों परिवारों और प्रधान की सहमति इस शादी के लिए ली गई है। दोनों को शादी के बाद घर भेज दिया गया। उधर, इस संबंध में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल का विवाह थाने के मंदिर में लोगों की मौजूदगी में कराए जाने की जानकारी मिली है। नाबालिग होने के बावजूद विवाह कराए जाने के मामले की जांच का आदेश दिया गया है। यदि लड़का-लड़की नाबालिग हैं तो पुलिस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें