फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बालिका से रेप,गांव में फोर्स तैनात

विज्ञापन
बलात्कार
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। यौन शोषण के खिलाफ देशव्यापी माहौल के बीच बुधवार को गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में 14 साल की बालिका के साथ रेप की घटना ने पूरे नगर पंचायत वासियों को हिलाकर रख दिया। सुबह साढ़े सात बजे की घटना की खबर फैलते ही सीमा से सटे बभनान के दोनों जिलों के निवासी सकते में आ गए। इंस्पेक्टर छपिया जयदीप ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गोंडा जिले की परिधि में आने वाले बभनान कस्बे के अलावा बस्ती के बभनान चौकी पुलिस भी अलर्ट हो गई। दोनों जिलों की मिक्स आबादी में कौतूहल वश लोग पहुंचने लगे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराना पड़ा। पुलिस को पीड़िता की मां ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर रेप, पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजने के बाद लोग शांत हुए। मुकदमा दर्ज किया गया। जिले से सटे गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में छोटी बहन के साथ खेत गई 14 साल की बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना ने
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जैसे ही क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गांव के ही युवक की करतूत सामने आते ही दोनों पक्ष आमादा फौजदारी होने लगे। यह देख मौके पर गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मणिलाल पाटीदार, सीओ तरबगंज कृष्णचंद्र सिंह के अलावा प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे को चौकी इंचार्ज बभनान संतोष कुमार सहित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें