फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा खुर्द गांव के पास हुई दुर्घटना
वाहन छोड़कर चालक भागा, छोटे भाई की तहरीर पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा खुर्द गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रुधौली थाना क्षेत्र के छपिया रघुवंश निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार कन्नौजिया पुत्र बहरैची अपनी पत्नी के मामा की बेटी की शादी में शामिल होने सपरिवार भिटिया कला गांव गए थे। घर पर बेटी अकेले थी। जिसे लाने दोबारा अपने गांव जा रहे थे। अभी ये भिटिया कला गांव से थोड़ी दूर गए ही थे कि सामने से आ रहेे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार ठोकर लग गई। बाइक चालक दिनेश ठोकर लगते ही सड़क किनारे के गहरे गड्ढे में बाइक सहित जा गिरे। गंभीर हाल में बाइक के नीचे दबे रहे दिनेश किसी तरह मोबाइल फोन से घर वालों को घटना की जानकारी दे सके। आनन-फानन जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दिनेश बेहोश हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे डॉयल 100 पुलिस के प्रभारी ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए और रुधौली पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी। शनिवार सुबह रुधौली पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिनेश की पत्नी विद्यावती की ननिहाल भिटिया कलां गांव में है। पत्नी के नाना-नानी, मामा-मामी का देहांत वर्षों पहले हो गया है। मामा की बेटी की देखरेख दिनेश और विद्यावती ही करते थे। यही लोग मामा की बेटी के शादी कर रहे थे। बाइक से पहले अपनी पत्नी विद्यावती, बेटा कृष्णचन्द (18) व ओमचन्द (13) को भिटिया कला में छोड़कर आए थे। घर पर बची अकेली बेटी को लेने जा रहे थे। शादी व विदाई हो जाने के बाद घर पर जुटे मेहमानों और गांव के लोगों को हादसे की जानकारी दी गई तो चीख पुकार मच गई।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दिनेश अपने बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए मुंबई में रहकर काम करते थे। अभी पत्नी के दिवंगत मामा की लड़की की शादी कराने के लिए कुछ दिन पहले मुंबई से घर आए थे। तब से शादी की व्यवस्था में ही लगे रहे। कमाऊ मुखिया की मौत से तीनों बच्चे कृष्णचन्द, बेटी ममता, बेटा ओमचन्द और पत्नी विद्यावती का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।





फोटो

ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, मौत
दुबौलिया क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर रात में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग स्थित ललहवा गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक चालक ट्रॉली में भिड़कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार रात दुबौलिया थाने के तिघरा गांव निवासी राकेश गुप्ता (30) पुत्र राम प्रसाद गुप्ता साले के विवाह कार्यक्रम में बाइक से बारात जा रहे थे। रात करीब नौ बजे रामजानकी मार्ग स्थित ललहवा पहुंचे ही थे कि अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल होने की जानकारी किसी ने घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग राकेश को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचते कि रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी होते ही दुबौलिया पुलिस भी पहुुंच गई। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था। 12 मई को छोटे भाई उमेश की शादी में घर आया था। राकेश हेलमेट नहीं लगाया था जिसके चलते सिर में गंभीर चोट लगी। तिघरा गांव निवासी राकेश गुप्ता की मौत की खबर गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी सीमा देवी अपने बेटे राज और बेटी अर्पिता के साथ रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। होश आने पर दहाड़ें मारकर रो रही थी। वहीं, मां रेशमा देवी व बहन पिन्टू, मोनी व सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पहुंचकर लोग ढांढस बंधाते रहे।

दुर्घटना में घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा
कलवारी चौराहे पर शनिवार सुबह हुई दुर्घटना
बेटी व दामाद के साथ जा रहे थे अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। बेटी और दामाद के साथ अयोध्या जा रहे बाइक सवार डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दुर्घटना शनिवार सुबह कलवारी चौराहे पर हुई। 48 वर्षीय दीनानाथ राजभर अपनी 19 वर्षीय बेटी मीनू निवासी अहमदपुर धकवा बाजार थाना हरपुर गोरखपुर और बड़ी बेटी रेनू जिसकी शादी कलवारी थाना क्षेत्र के मिरजापुर गांव निवासी विष्णु राजभर के साथ हुई है के यहां पहुंचे थे। जहां से बड़ी बेटी और दामाद अपनी बाइक से जबकि दीनानाथ दूसरी बाइक से बेटी मीनू को बैठाकर अयोध्या जा रहे थे। अभी वे रामजानकी मार्ग से कलवारी चौराहे पर पहुंचे ही थे कि टांडा की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती भेजवाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दीनानाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मीनू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बेटे अजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर डंपर व बाइक अपने कब्जे में ली है।




अनियंत्रित ट्रॉला पेड़ से टकराया, चालक गम्भीर
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार भोर रमहटिया गांव के पर आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रॉला अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे गड्ढे में पेड़ से टकराकर रुका। ट्रॉला चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना शनिवार सुबह करीब तीन बजे हुई। रमहटिया गांव के पास ट्रॉला के आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिसे बचाने में पीछे चल रहा ट्रॉला चालक वाहन को मोड़ दिया। इस दौरान अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पाकड़ के पेड़ से टकरा गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े। छावनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। आपसी मदद से बाहर निकाला। छावनी पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। ट्रॉला चालक रामदुलारे यादव (42) पुत्र रामबदन यादव निवासी अख्तियारपुर, जिला बलिया, गोरखपुर से माल खाली कर कानपुर जा रहा था।

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक सवार दपंती घायल
बस्ती-कलवारी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास दुर्घटना
भाई के वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होनी जा रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक टकराने से दंपती घायल हो गए। इसमें महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। दुर्घटना शनिवार को बस्ती-कलवारी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास हुई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सड़सिया निवासी 33 वर्षीय लालचंद चौधरी अपनी पत्नी 30 वर्षीय पूनम को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर (रेहरवा) जा रहे थे। पत्नी पूनम के चचेरे भाई सोनू की रविवार को शादी है। अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दंपती निकले थे। झिरझिरवा पुल के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। अचानक अनियंत्रित होने से बाइक पीछे से टकरा गई। पूनम के सिर में गंभीर चोटें लगीं जबकि बाइक चला रहे पति लाल चंद उर्फ पिन्टू भी मामूली घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है।

डीसीएम पेड़ से टकराई, चार घायल
दुबौलिया। बारात जा रही डीसीएम शुक्रवार रात करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है।
हादसा रामजानकी मार्ग स्थित धरमूपुर गांव के निकट हुआ। शुक्रवार की रात करीब दस बजे थाना क्षेत्र के विशुनदासपुर गांव से डीसीएम पर सवार होकर कुछ लोग बरात जा रहे थे। अभी रामजानकी मार्ग धर्मूपुर के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। डीसीएम पर सवार झिनकान (45) निवासी बिसुन्दासपुर, रामकेवल (40) व झिनकनू (50) निवासी पूरेओरी राय और बेचू (32) निवासी हेंगापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। रामजानकी मार्ग से अपनी स्कार्पियो से गुजर रहे खलवा गांव निवासी अरमान सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
कलवारी। रामजानकी मार्ग के डिंगरापुर गांव के सामने बाइक सवार नीलगाय से टकराकर घायल हो गया। आस-पास के लोग सीएचसी बहादुरपुर ले गए। हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय भेज दिया। 30 वर्षीय प्रेम कुमार निवासी गौसपुर थाना कलवारी अपनी बाइक से चिलमा जा रहे थे। राम जानकी मार्ग डिंगरापुर गेट के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नीलगाय अचानक आकर टकरा गई। बाइक सहित गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सीएचसी बहादुर पुर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है।


ट्रक की चपेट से कार चालक सहित चार घायल
लखनऊ से महराजगंज जा रहे थे कार सवार
वाहन में बैठे थे एक ही परिवार के चार लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर गांव के पास हाईवे पर ट्रक की ठोकर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से चारों को अस्पताल पहुंचाया। कार में एक ही परिवार के चार लोग थे, जो लखनऊ से महराजगंज जा रहे थे।
दुर्घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुई। लखनऊ से कार सवार परिवार महराजगंज जा रहा था। फोरलेन पर नाल्हीपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक की ठोकर लग गई। कार सवार महराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी अलोक वर्मा, उनकी पत्नी सुमन, पुत्र समर्थ (10) व सात वर्षीय आकर्ष को गम्भीर चोटें आई हैं। दुर्घटना होते ही गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। छावनी एसओ यशवंत सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।


फोटो


दो अलग-अलग हादसों में तीन घायल
वाल्टरगंज/महराजगंज। दो अलग-अलग हादसों में ट्रेलर चालक और भाई बहन घायल हुए हैं। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू गांव के सामने अनियंत्रित होने से ट्रेलर एक पेड़ से टकराया। दुर्घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे हुई। ट्रेलर चालक डुमरियागंज की ओर से बस्ती जा रहा था। हादसे में चालक 28 वर्षीय संतोष निवासी देवरिया चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। वहीं, शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार भाई बहन नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव के श्रवण कुमार (23) अपनी बहन के साथ कप्तानगंज बाजार गए थे, जहां रात हो गई। वापसी में जैसे ही ये लोग महुलानी बाजार के निकट पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गईं। इससे अनियंत्रित होकर गिर गए। श्रवण कुमार और शान्ति (25) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दोनों को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज हुआ है।

कार की चपेट में आई मैजिक, पांच घायल
सोनहा। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा कस्बे के निकट फेरसम में शनिवार शाम मैजिक सवारी को उतार रही थी। तभी तेज रफ्तार कार के सामने बाइक आने से बचाने के चक्कर में मैजिक से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।
कार चालक डुमरियागंज जा रहा था। फेरसम के पास बाइक को बचाने के चक्कर में सवार उतार रही मैजिक गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बगल के नन्दा पाण्डेय के घर में घुस गई। बरामदे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में मैजिक चालक मनोज कुमार निवासी भगवानपुर, गब्बू सिंह भानपुर का इलाज सोनहा बाजार में निजी चिकित्सक के यहां हुआ। पुलिस मैजिक को थाने ले आई। कार चालक डुमरियागंज के बैदौला निवासी डॉक्टर मोहम्मद वासिफ उर्फ बाजू, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल व मलिक अफजाल भी घायल हुए हैं। कार में बैठी मोहम्मद वासिफ की पत्नी और दो बच्चों को मामूली चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोग अपने-अपने घर चले गए हैं। दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने लाया गया है। अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटा घायल
हर्रैया। महूघाट-विशेषरगंज मार्ग पर ट्रक की चपेट से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया। हालत गंभीर होने पर मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार शाम को हुुई। नदांए गांव की कैलासा देवी (46) अपने बेटे के साथ बाइक से हर्रैया कस्बे में आ रही थीं। गांव से थोड़ा आगे सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक से छिटककर गिरीं कैलासा देवी ट्रक के पहिये से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बाइक चला रहे बेटे को भी हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें