फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप--दिल्ली पहुंचा छात्रा से जिश्मफरोशी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचा छात्रा से जिस्मफरोशी का मामला
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ले लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले की एक छात्रा से जबरन जिस्मफरोशी कराए जाने का मामला दिल्ली पहुंच गया है। सोशल मीडिया और अखबारों में सुर्खियां बनने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सीधी नजर है।
विज्ञापन

शहर के एक वार्ड की नाबालिग छात्रा ने अपनी सौतेली मां पर 13 मई को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया था कि वह उससे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराती है। मना करने पर उसे पीटती भी है। बताते हैं कि इसके पीछे पूरा नेटवर्क भी है। इसकीचंगुल में छात्राओं के अलावा कई महिलाएं भी हो सकती हैं। दलालों के जरिए इन्हें गेस्ट हाउस व होटलों में भेजा जाता है। इधर, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मुहिम भी छेड़ी हुई है। पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान में लिया है। कानूनगो का कहना है कि पीड़िता को अवश्य न्याय मिलेगा। जरूरत पड़ी तो केंद्रीय टीम बस्ती जिले में जाएगी। कहा कि बस्ती के संबंधित अधिकारियों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें