फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में घुसकर प्रिंसिपल से मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी से रंगदारी मांगने और एक स्टॉफ से मोबाइल फोन लूटने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधानाचार्या का सगा भतीजा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में स्कूल स्टॉफ ने आरोप लगाया है कि कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर अफजल हक उर्फ प्रिंस बृहस्पतिवार को कॉलेज में दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और प्रधानाचार्या के बारे में पूछने लगा। स्टॉफ के अनभिज्ञता पर नाराज हो गया और परिसर में चाकू लहराते हुए गाली व धमकी देने लगा। नशे में धुत प्रिंस की इस हरकत से कॉलेज परिसर में दहशत फैल गई। वह प्रधानाचार्य से रुपये मांगने की बात कह रहा था। न देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी भी दे रहा था। इस बात की सूचना फोन से प्रधानाचार्या को दी गई। वह कॉलेज पहुंचीं तो बदमाश वहां से जा चुके थे। जाते समय उन्होंने एक स्टॉफ से मोबाइल फोन छीन लिया।
प्रधानाचार्या नीलोफर उस्मानी ने घटना की सूचना एसपी संकल्प शर्मा को दी। कॉलेज स्टाफ की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के चिकवा टोला-पुरानी बस्ती स्थित आवास पर छापामारी की लेकिन वहां नहीं मिला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुछ देर बाद उसे शहर से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से प्रधानाचार्य का परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें