फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनएसएस शिविर में चिकित्सकों ने स्वयंसेवकों का सेहत जांचा

विज्ञापन
एनएसएस शिविर में प्रतिभाग करते स्वयंसेवी व सेहत की जांच करती स्वास्थ्य टीम।संवाद
विज्ञापन
गौर। पं महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के सावित्रीबाई फुले इकाई की और से कंपोजिट विद्यालय गौर गांव में चल रहे सात दिवसीय एनएएसएस शिविर के छठवें दिन सीएचसी के डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने स्वयंसेवकों के सेहत की जांच कर उन्हें बदलते मौसम से सावधान रहने की जरूरत बताया।
विज्ञापन




कहा कि इस समय मौसम में काफी उतार और चढ़ाव हो रहा है, ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं, टीम ने स्वयंसेवियों का शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि का चेकअप कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छात्रा सीमा, ज्योति, रोशनी, अंजलि, नेहा, प्रिया, बबीता, सरिता, साजिदा, गरिमा शर्मा, उमा त्रिपाठी, सीमा, दिव्यांशी, पूजा, शिवांगी, काजल, पूजा, नेहा व सुधांशु चौरसिया का शिविर में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी ने शिविर में स्वयंसेवियों का उत्साह बढ़ाया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। दस दौरान पहले कबड्डी, खो-खो, अंताक्षरी, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
इस मौके पर सत्य प्रकाश, डॉ अनुज कुमार, राम प्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार, डॉ भरत गौतम, नित्या, ज्योति, आरती, रोशनी, मुस्कान, सरीफुन्निसा, रीता, अनीता, गुड़िया, सजीना खातून, कुसुम, शिवानी, श्याम चौहान, आशुतोष, सुधांश,आशुतोष कुमार यादव, विकास कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें