फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग से जंग जीतनी है तो सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जरूरी

विज्ञापन
भानपुर में सामुदायिक किचन का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोरोना से जंग जीतनी है तो सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जरूरी
विज्ञापन

बस्ती। प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा तथा आईजी विजय भूषण ने हॉटस्पॉट एरिया गिदही खुर्द व तुरकहिया, जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड तथा सेंट्रल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। तुरकहिया में फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी से सैनिटाइजेशन किया जा रहा था। पिकअप से जरूरतमंदों को सब्जी उपलब्ध कराई जा रही थी। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट एरिया में सभी लोगों को सब्जी, दूध, फल आदि समय से उपलब्ध हो जाए। इस दौरान सफाई, सामाजिक दूरी तथा सैरिनटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिए तैयार आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई एवं सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया। सेंट्रल मेडिकल स्टोर में कोरोना वायरस के लिए आवश्यक सामान आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि स्टोर में 25 से 30 दिन के लिए उपयोग किए जाने वाले सामान की उपलब्धता हैं। किसी चीज की कमी नहीं है। प्रमुख सचिव ने इलाहाबाद बैंक में कोरोना की रोकथाम एवं बचाव के लिए किए जा रहे उपायों का निरीक्षण किया। बैंक पहुंचने पर गार्ड ने हाथों को साफ करने के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। बैंक के अंदर करीब पांच खाताधारक उपस्थित थे। प्रमुख सचिव ने यहां पर सामाजिक दूरी मेनटेन करने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि खाताधारकों के लिए पीने का पानी रखा जाय। शाखा प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने बताया कि बैंक में खाताधारकों के बीच सामाजिक दूरी बनाने के साथ-साथ गेट पर तथा काउंटर पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ सरला इंटरनेशनल एकेडमी, महरीपुर में रामसहाय सिंह आईटीआई तथा श्रीमती शांति सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि सरला इंटरनेशलन एकेडमी में टेस्टिंग कम क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। यहां करीब 190 लोग ठहराए जा सकते हैं। यहां सभी कमरों में एक गज की दूरी बनाते हुए फोल्डिंग चारपाई एवं बेड लगा दिया गया है। भोजन के लिए किचन की व्यवस्था पूरी हो गई है। इस मौके पर सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, संयुक्त निदेशक हेल्थ डॉ. जावेद हयात, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घर तक पहुंचाई जा रही सब्जी व दवाइयां
बस्ती। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में हैं। दुकान, मॉल आदि सब बंद हैं। किसी को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत लोगों के घर तक सब्जी एवं दवाइयां पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के करीब सभी वार्डों के मुख्य मार्ग को सील कर दिया गया है। किराना आदि की दुकानें बंद हैं। ऐसे में लोगों के घर तक जरूरत के सामान पहुंच सके, इसके लिए किराना व दवा दुकानदारों के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर कोई भी सामान को घर मंगा सकता है। हॉट स्पॉट एरिया सहित अन्य वार्डों में सब्जियों व फल के ठेले भी पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान राहत कार्यों की निगरानी सीधे प्रशासन कर रहा है। अधिकारी वार्डों में जाकर स्वयं ही लोगों का हालचाल जान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें