फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मूर्ति विसर्जन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली और लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह 11 नवंबर तक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से जारी संशोधित कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर त्योहार और विसर्जन से जुड़ी शिकायतें दर्ज करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका निस्तारण कराएंगे। एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने निर्देश दिया है कि कंट्रोल रूम की व्यवस्था प्रभावी रखी जाए, ताकि किसी भी घटना या समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें