फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टेडी बियर के कारोबार ने बदली 10 महिलाओं की जिंदगी

विज्ञापन
किशा देवी की टेडीबियर की दुकान संवाद
विज्ञापन
50 हजार रुपये के कर्ज से शुरू किया काम, अब हर माह कमा रहीं 10 से 12 हजार रुपये
विज्ञापन


बस्ती। परसाजागिर गांव की किशा देवी ने टेडी बियर और बैग बनाने का कारोबार शुरू कर 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। स्वयं सहायता समूह के जरिये 50 हजार रुपये के कर्ज से शुरू हुआ यह काम अब कई जिलों तक पहुंच गया है। समूह की महिलाएं हर माह 10 से 12 हजार रुपये तक कमा रही हैं।

सदर ब्लॉक के परसाजागिर गांव निवासी किशा देवी जय मां लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया था। शुरुआत में पूंजी की कमी, बाजार की जानकारी और उत्पाद बनाने के कौशल जैसी चुनौतियां थीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और समूह की महिलाओं के साथ टेडी बियर बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने के कारण बाजार में मांग कम थी। महिलाएं दिनभर में दो से तीन टेडी बियर ही तैयार कर पाती थीं। लगातार अभ्यास और अनुभव से उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया। अब समूह की महिलाएं हर सप्ताह सैकड़ों टेडी बियर तैयार कर रही हैं। इसके साथ ही बैग भी बनाए जा रहे हैं।
किशा देवी दिल्ली से कच्चा माल मंगवाती हैं और घर पर ही महिलाओं से उत्पाद तैयार कराती हैं। इनके बनाए टेडी बियर और बैग की मांग लखनऊ, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर समेत आसपास के जिलों में है। इस कारोबार को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का भी सहयोग मिल रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक कपिल के अनुसार, समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण, कार्यशील पूंजी, विपणन संबंधी मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। इससे उत्पादों की गुणवत्ता और बिक्री में सुधार हुआ है।


ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने की तैयारी
जिला मिशन प्रबंधक कपिल ने बताया कि समूह के उत्पादों की मांग बढ़ रही है। अब इन्हें स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने की तैयारी है। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। दूसरे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट

महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऋण लेकर महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर रही हैं और आगे चलकर लखपति दीदी बन रही हैं।

-आशा देवी, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें