फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरिशंकरी पौधों के रोपण के लिए आयुक्त ने दिलाई शपथ

Fri, 29 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोक भारती के तहत हरिशंकरी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में अभियान की तैयारी बैठक हुई। आयुक्त अखिलेश सिंह ने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। लोगों ने हरिशंकरी पौधों के रोपण और उसकी सुरक्षा पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि 17 सितंबर से उत्सव पूर्वक हरिशंकरी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें बीडीओ, ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और लोकभारती से जुड़े लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान में जनभागीदारी की जरूरत है। पर्यावरण को संरक्षित करने में हरिशंकरी पौधों की अहम भूमिका है। सभी पौधों की विकसित होने तक समुचित देखभाल भी की आवश्यकता है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। संबंधित विभाग एवं संस्थाएं इन पौधों का उठान समय से सुनिश्चित कर लें। डीएम रवीश गुप्ता ने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने से धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व को बल मिलता है बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। इस अभियान को केवल औपचारिकता न बनाकर जनांदोलन का रूप दिया जाए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लोक भारती कृष्ण चौधरी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, राज माता श्रीमती आसमां सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएफओ डा. शिरीन, एसडीएम शत्रुहन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें