फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नकब लगाकर कपड़े,जेवर चोरी

विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पिठिया गांव में लल्लू के घर को चोरो ने खंगाला। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
घर में नकब लगाकर कपड़े, जेवर चोरी
विज्ञापन

परशुरामपुर(बस्ती)। थानाक्षेत्र में ताबड़तोड चोरी की घटनाओं से लोगों में डर पैदा होने लगा है। सोमवार रात चोरों ने पिठिया गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
गांव के लल्लू के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर घुसे। दो अलग-अलग कमरों में रखा बॉक्स, अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की माला, कील, झाला, अंगूठी, चांदी का पायल, पांच हजार रुपये नकदी एवं कपड़े उठा ले गए। घर के मुखिया लल्लू का बताना है कि सुबह वह मकान के पीछे स्थित खेत में शौच के लिए गए तो देखा दीवाए में सेंध कटी है। जब घर में दाखिल हुए तो सबकुछ बिखरा पड़ा था। घर की महिलाओं को बुलाया सभी ने देखा घर में रखा जेवर कपड़े तथा नकदी नहीं हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसएसआई अरविंद यादव ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर बैटरी की दुकान में चोरी
वाल्टरगंज(बस्ती)। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हाईवे पर हड़िया पुलिस सहायता केंद्र से करीब 500 मीटर दूर बस्ती आयल पेट्रोल पंप के सामने दुकान का शटर का ताला तोड़कर सोमवार रात चोरों ने 15 बैटरी, पांच अल्टीनेटर, पांच सेल्फ उठा ले गए।
विज्ञापन

दुकानदार आजम खान जब मंगलवार सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो आधा शटर खुला पाया। दुकान के अंदर का दृश्य देखते ही वह रोने लगे। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने जांच कर बताया कि अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना हड़िया पुलिस सहायता केंद्र से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हाईवे पर हुई है। पुरानी बस्ती प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें