फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पिटाई के आरोप में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की पिटाई के आरोप में चार पर केस
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के बड़ेरिया कुंवर गांव की घटना
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव में एक महिला की पिटाई के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर भेजा गया है।
विज्ञापन

पैकोलिया थानाक्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी कबीर अली की पत्नी आयशा खातून ने आरोप लगाया है कि पति बाहर रहते हैं। जेठ-जेठानी से हिस्सेदारी को लेकर विवाद है। बुधवार रात करीब नौ बजे उसी बात को लेकर अनवर अली, सल्लू, अख्तर अली और नगमा ने मारापीटा। घर की महिलाएं बचाने दौड़ीं तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें