फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल की चिमनी पर चढ़ने वाले कर्मियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल की चिमनी पर चढ़ने वाले कर्मियों पर केस
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को मिल चलाने की मांग को लेकर चढ़े थे दो कर्मचारी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने चिमनी पर चढ़कर घंटों तक पुलिस प्रशासन को छकाने वाले दो मिल कर्मियों के विरुद्ध आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पांच अक्तूबर को दोनों करीब आठ घंटे बाद अधिकारियों के मान-मनौवल के बाद नीचे उतरे थे।
विज्ञापन

गोविंद नगर शुगर मिल्स वाल्टरगंज में एजेंसी के जरिए तैनात सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया है कि इसी थाने के संग्रामपुर निवासी मनीराम मौर्या व कटहापुर श्रीपालपुर निवासी सतीश चंद्र मिल कर्मियों की वेतन देयता को लेकर पांच अक्तूबर को चीनी मिल परिसर में स्थित चिमनी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दी। आला अफसरों के मौके पर पहुंचने व आश्वासन के बाद दोनों देर रात नीचे उतरे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें