बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2020 में वह पैदल घर जा रही थी। पूर्व परिचित रेहान उर्फ अयाज अहमद बाइक लेकर पीछे से आया और वह उसे बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर आगे आरोपी ने सुनसान जगह पर बाइक खड़ी कर युवती को झाड़ी में खींच लिया और गले पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया।
आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती के गर्भवती होने पर उसने जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की। आरोपी के परिवार ने युवती और उसकी मां को धमकी देते हुए घर से भगा दिया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने रेहान उर्फ अयाज अहमद समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद