फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

- कोतवाली व छावनी पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली व छावनी क्षेत्र में दो युवतियों को शादी का वादा करके शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। एक को आरोपित अपने साथ भगा ले गया, लेकिन शादी करने से इनकार कर दिया। जबकि दूसरे मामले में नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। साथ कमरे में बंद करके जबरन गर्भपात भी कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता ने शहर के एक कॉलोनी के रहने वाले शिवा पाल के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसने करीब दो साल से शादी का झांसा देकर वह उसे नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म करता था। गर्भवती होने पर जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके माता-पिता ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी और अपने घर के कमरे में बंद रखकर गर्भपात करा दिया। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि हर्रैया थाना क्षेत्र का रहने वाला पंकज शुक्ला उनकी बेटी को 9 अगस्त 2021 की भोर में शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। उसका शारीरिक शोषण किया और फिर कुछ दिन बाद मोटरसाइकिल से लाकर बेटी को छोड़ कर चला गया। जब शादी करने के लिए उससे बात की तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें