फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ से टकराई कार, चार लोग घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के खजौला चौकी के मुजहना कट के पास रविवार को हाईवे पर गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों को चोटें आई है। मुंडेरवा पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। एसआई भोलानाथ यादव ने बताया कि जितेंद्र यादव पुत्र बंश बहादुर, राम शंकर यादव, प्रदीप यादव, प्रमोद पुत्र चिनकू निवासी कप्तानगंज कार में बैठे थे। चारों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट के मामले में तीन पर केस

सोनहा। स्थानीय पुलिस ने पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के पिपरा द्वितीय गांव के सुभाष चंद्र पुत्र हीरा लाल ने आरोप लगाया कि शनिवार रात 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के विशाल, विक्रम व फूलचंद ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें लाठी डंडे से मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। संवाद
युवक पर चाकू से हमले के आरोपियों पर केस

हर्रैया। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मनबढ़ो ने मामूली बात पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जगदीशपुर गांव निवासी आकाश सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात 10:30 बजे गांव के दो सगे भाई ऋषि सिंह व रिशु सिंह पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान प्रभात सिंह के घर सामने अपशब्द कहने लगे। मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित जानमाल धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना के बारे में थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

बस्ती। शहर कोतवाली के कटरा पानी की टंकी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के तिलकुपुर निवासी मायाराम ने तहरीर दी कि उनका बेटी नीरज (22) दुकान मालिक विनय कुमार गौतम निवासी आवास विकास कॉलोनी के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर बैठकर आवास विकास की तरफ जा रहा था। पानी की टंकी के पास ट्रैक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। दोनों सड़क पर गिर गए। जिला अस्पताल भेजा गया। यहां बेटे नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
ओवरटेकिंग के विवाद में मारपीट, चार पर केस

बस्ती। नगर थाने के मटेरा गांव में शनिवार को बाइक ओवरटेक करने पर हुए विवाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मटेरा निवासी संदीप कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाइक ओवरटेक करने की बात पर विपक्षियों ने एकराय होकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मटेरा निवासी बेलाल, भोड़सर निवासी सूरज यादव, टुनटुन, उत्तमपुर निवासी शनि निगम और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
शास्त्री चौक से बाइक चोरी

बस्ती। शहर कोतवाली के शास्त्री चौक से बाइक चोरी की वारदात में पुलिस ने केस दर्ज किया है। ऑनलाइन शिकायत में नगर थाने के कटिया निवासी उस्मान अली ने बताया कि गत 12 अप्रैल को उनकी बाइक शास्त्री चौक से किसी ने चुरा ली। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें