बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया किया। आर्य जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया। मुख्य यजमान मुरलीधर भारती और वेद प्रकाश आर्य रहे। यज्ञ के बाद ऋग्वेद, सत्यार्थ प्रकाश का पाठ आदि किया गया।
आर्य समाज के प्रधान हरिहर मुनि ने कहा कि यज्ञ जीवन का श्रेष्ठ और सुंदर कर्म है। यज्ञ से शारीरिक, आत्मिक और मानसिक उन्नति होती है। यज्ञ में डाले गए पदार्थ कई गुना होकर प्राणियों को मिलते हैं। परिवार के कल्याण के लिए हमें अग्निहोत्र जरूर करना चाहिए। इस मौके पर विनोद उपाध्याय, वेद प्रकाश आर्य, बृजकिशोर आर्य, सुभाष चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद