बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने बीएलओ को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घर-घर जाकर नए नाम जोड़ने के साथ मृतक मतदाताओं को भी चिह्नित करके सूची से उनका नाम बाहर करने के लिए कहा।
डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचक नामावली में अपने परिवार के व्यस्क सदस्य का नाम सम्मिलित कराएं। अवांछित नामों को विलोपित कराने तथा गलत मुद्रित नामों को संशोधित कराने में बीएलओ की मदद करें। बूथ पर नियुक्त बीएलओ व पर्यवेक्षकों के नाम, पदनाम व उनके मोबाइल नंबर की जानकारी आयोग की वेबसाइट के लिंक https://sec.up.nic.in/site/PRIBLOList.aspx पर उपलब्ध है। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक https://sec.up.nic.in/OnlineVoters भी उपलब्ध कराई गई है। संवाद