भानपुर। रामनगर ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधान व सचिवों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे मेें बताया गया। ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह कि यह योजना प्रधानमंत्री की अति महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना से हम ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। ब्लाक के लिए नामित वेंडर के कर्मियों ने योजना के विषय में जानकारी दी और पंजीकरण शुरू किया। बीडीओ राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष श्यामनाथ चौधरी, मंडल महामंत्री गिरिजेश मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीर श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुशील चौधरी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य माधव सिंह व सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद