महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव के पास मंगलवार की शाम 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव (25) निवासी पगार और किशन त्रिपाठी (30) वर्ष निवासी सिरौता थाना मुंडेरवा एक बाइक पर सवार होकर बस्ती-महुली मार्ग पर बनकटी के तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह पगार गांव के पास पहुंचे तभी अचानक आमने सामने आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। कुलदीप यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि किशन त्रिपाठी को मामूली चोटें आई हैं। संवाद