मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के केऊवां जप्ती गांव के पास शनिवार शाम एक बाइक व कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा दोनों वाहनों को कब्जें में लिया और थाने पर लेकर चले गए।
थाना क्षेत्र के केऊवां जप्ती गांव निवासी मोहम्मद आदिल अपने ससुराल बसडीलिया गया था। वापस बाइक से घर जा रहा था जो सामने जा रही एक कार के पीछे से जा टकराया। बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं आदिल के जबड़े, सिर व सीने में गंभीर चोटें आ गई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।