फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: 76 प्रतिशत को पहली तो 51 फीसदी को दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण : सूबे में जनपद 22वें स्थान पर
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना के नए वैरिएंट के रूप में तीसरी लहर की आमद के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इससे निपटने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने टीकाकरण को और तेज करने के लिए निर्देश दी है। इस आधार पर प्रशासन ने कसरत भी शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अब तक जिले में पहले डोज के 76 प्रतिशत तो दूसरे डोज के 51 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है लेकिन अब भी टीकाकरण में जिला सूबे में 22 वें स्थान पर है।
कोरोना टीकाकरण की जिले में 45 या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। अभी यह चल ही रहा था कि केंद्र सरकार ने 17 मई 2021 से 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दे दी। इसके बाद केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसे जिला मुख्यालय के तीनों केेंद्रों के अलावा 14 सीएचसी पीएचसी व अतिरिक्त पीएचसी पर भी केंद्र बनाकर लोगो को गांव में ही प्रतिरक्षित करना शुरू किया। गति बढ़ी तो लक्ष्य भी बढ़ गया और शासन ने जिले में टीकाकरण का लक्ष्य करीब 19 लाख तय किया। इसके सापेक्ष अब तक 18 आयु वर्ग या उससे अधिक के 2380261 को टीकाकरण किया है। इसमें पहली डोज के 1437641 को, जबकि 942623 को दोनों डोज दिया जा चुका है। इस गति को और तेज करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटा है। गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण से कोई वंचित न रहने पाए इसके लिए हर स्तर पर लोगों को प्रेरित करने का काम विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि टीकाकरण में अब तक जिला 22 वें स्थान पर पहुंच चुका है। अब तक 51 फीसदी लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिन लोगों की समय सीमा पूरी हो गई है वे दूसरी डोज लगवा रहे हैं, मगर अब भी तमाम लोग इससे वंचित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें