फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती )। हाईवे पर बड़हर कलां गांव के सामने शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र के रहने वाले थे। देवानन्द (23) पुत्र राम जनम व सौरभ कुमार मिश्रा (22) पुत्र अनिरुद्ध मिश्रा किसी कार्य से हर्रैया कसबा की तरफ गए थे। रात करीब पौने दस बजे घर वापस लौट रहे थे। हाईवे पर बड़हर कलां गांव के सामने उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने दोनों को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी हर्रैया ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें