कंपोजिट विद्यालय ऊभाई के प्रांगण खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया ब्लॉक के जगदीशपुर और पिकौरा न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय ऊभाई के प्रांगण में हुआ। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पिपराकाजी के सत्यम प्रथम, पिकौरा के शिवम द्वितीय तथा आमभारी के कयूम तृतीय पर रहे। बालिका वर्ग में मुइली की शालिनी प्रथम, आमभारी की नित्या द्वितीय तथा पिकौरा की सोनम तृतीय स्थान पर रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में औंरातोन्दा के आदित्य प्रथम, मुइली के दीपांशु द्वितीय और औंरातोन्दा के जय चौहान तृतीय तथा बालिका वर्ग में औंरातोन्दा की राधा प्रथम, पिकौरा की जानकी द्वितीय और मुइली की सीमा तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में मुसही विजेता और मुइली उपविजेता बनी। संवाद