सांसद खेल महाकुंभ के छठे दिन हॉकी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के छठवें दिन बृहस्पतिवार को दौड़ के अलावा बैडमिंटन, हॉकी, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन लीग मैच के सीनियर वर्ग में कमर खलील, अनुभव चौधरी की जोड़ी ने युगल मुकाबले में दुर्गेश कुमार, ऋषिकेश मणि त्रिपाठी को 21-11, 19-21, 21-08 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उकका स्वागत सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के सहसंयोजक नितेश शर्मा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संदीप चौधरी, अचल की जोड़ी ने आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल की जोड़ी को 21-11, 21-18 से हराया तथा शुभम प्रजापति, अभिनव की जोड़ी ने अभिषेक उपाध्याय की जोड़ी को 24-22, 25-23 से हराया। बैडमिंटन बालिका जूनियर वर्ग के फाइनल में साक्षी पाल ने मुस्कान पांडेय को 21-09, 21-07 के सेट से हराया। बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में खुशी मल्होत्रा ने अपर्णा वर्मा को 21-06, 21-07 से हराया।
हॉकी जूनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल मे हंसलाल राज इंटर कॉलेज ने अजीज हॉकी क्लब को 02-01 से हराया। हॉकी सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मे हंसराज लाल इंटर कॉलेज ने ओल्ड इज गोल्ड को 03-01 से हराया। मुख्य निर्णायक की भूमिका कोच मो. आसिफ खान ने निभाई। 3000 मीटर दौड़ के फाइनल में सीनियर बालक वर्ग मे हरिकेश गुप्ता प्रथम, विनय कुमार चौधरी द्वितीय, संजय निषाद तृतीय स्थान पर रहे। इसी दौड़ के फाइनल में सीनियर बालिका वर्ग में नेहा चौधरी प्रथम, नित्या मिश्रा द्वितीय तथा पूर्वी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
चक्का फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल में कनिज फातिमा प्रथम, फरजाना द्वितीय तथा सविता तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक के जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में पुष्पा गुप्ता प्रथम, लक्ष्मी चौधरी द्वितीय, कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी के नाक आउट प्रतियोगिता में अरुण कुमार बालक वर्ग की टीम विजयी रही। बालिका संवर्ग में मनीषा तथा स्मृति द्विवेदी की टीमें विजयी रहीं। वॉलीबॉल बालक वर्ग के सेमी फाइनल का पहला मैच जमदाशाही बनाम स्टेडियम के बीच खेला गया।
इस मौके पर बच्चा पांडेय, राजेंद्र नाथ तिवारी, पवन कसौधन, रामसिंगार ओझा, गजेंद्र सिंह, जगदीश शुक्ल, अनूप खरे, सिंह, केके दुबे, वरुण सिंह, अखंड सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, अभिनव उपाध्याय, रविंद्र गौतम, प्रमोद पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, केडी चौधरी, विनीत तिवारी, रामशंकर यादव, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, आकाश शुक्ल, आदित्य श्रीवास्तव, सरोज मिश्र, विजेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, राजेश पाल चौधरी, प्रदीप पांडेय, आलोक त्रिपाठी मौजूद रहे।