फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या के बाबा मनिराम दास ने हरियाणा के मोंटी को दी पटकनी

Mon, 27 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी के धोबहट में चल रही कुश्ती में दम दिखाते पहलवान- संवाद
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर धोबहट में रविवार शाम को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल का समापन हुआ। दंगल के समापन पर अयोध्या के बाबा मनि रामदास ने हरियाणा के मोंटी पहलवान को हराकर विजय हासिल की और लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन


रविवार सुबह थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। आयोजक रणजीत सिंह यादव ने बताया कि कुश्ती में कुल 18 जोड़ों ने अपना दांव आजमाया और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

पहला जोड़ राहुल चरकैला और शिवम चिलवनिया के बीच हुआ। शिवम वियी रहे। मोहम्मद वकार सहारनपुर ने दिल्ली के मोंटी पहलवान को पटकनी दी। अयोध्या के करण ने कुशीनगर के मनीष को चित किया। पूर्वांचल के अजय और मेरठ के मोहसिन के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। हरियाणा के बिल्ला व भूटान के चिमचिम डोगरा के बीच मुकाबले में चिमचिम पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार के मोहम्मद रजा कुरैशी ने महाराष्ट्र के गुड्डू पहलवान को आसमान दिखा दिया। नेपाल के थापा ने राजस्थान के जुनैद पहलवान को शिकस्त दी। हरियाणा के छोटू और अयोध्या के कल्लू के बीच कुश्ती बराबरी की रही। हरिद्वार के शास्त्री ने राजस्थान के चंद्रमुखी को धूल चटाई। अयोध्या के धर्मराज व गाजीपुर के गौरव पहलवान का मुकाबला बराबरी का रहा। चौकी प्रभारी शैलेश यादव, डॉ. रजवन्त सिंह, बृजेश यादव, यशपाल यादव, अनुज प्रताप सिंह, अमन यादव, नीरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें