फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या ने खलीलाबाद को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। क्षेत्र में मूनलाइट मास्टर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में अयोध्या की टेनिस बाल टीम ने खलीलाबाद को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अयोध्या के सचिन की मिला। विजेता व उप विजेता टीम को कमेटी ने नकद रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेवरा लाला गांव में हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अयोध्या की टीम ने 51 रनों का स्कोर बनाया। मैच की अंतिम गेंद पर जीतने के लिए खलीलाबाद को 4 रनों की जरूरत थी। जिस पर सर्किल आउट टूर्नामेंट में बल्लेबाज ने छक्का मार कर मैच जीत लिया। अयोध्या की तरफ से सचिन और खलीलाबाद की टीम के तुफैल ने शानदार खेल दिखाया। अंत में आयोजक जुनैद सिद्दीकी, दिलशाद सिद्दीकी, जमाल शाह ने आए हुए लोगों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें