फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर/परशुरामपुर। परशुरामपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को हर्रैया सर्किल के चार चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने पर पुलिस सक्रियता से चोरों की तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि मखौड़ा धाम से कुशमौर जाने वाली सड़क पर किनारे स्थित बाग में कुछ संदिग्ध बैठे हैं। इस स्थान पर एसओजी प्रभारी मृत्युंजय पाठक और परशुरामपुर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे तो शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे चार संदिग्ध टार्च की रोशनी में आपस मे बातचीत करते दिखे। पुलिस की आहट सुन तीन फरार हो गए। एक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। आरोपित की पहचान राजकुमार यादव निवासी मधुकरपुर थाना परशुरामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में राजकुमार ने भागने वाले तीन अन्य साथियों के बारे में बताया जिनके नाम दिलीप दूबे उर्फ भुल्लर निवासी बनवरिया थाना परशुरामपुर, भगवान प्रसाद उर्फ राजू निवासी मूसेजोत व अनिलधर दुबे निवासी सहजलपुर थाना छपिया जिला गोंडा है। चोरी की जिन घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है वह थाना क्षेत्र के रोहदा, धर्मनगर और पिठिया की हैं। वहीं चौथी चोरी हर्रैया थाने के जोगापुर की है। पुलिस ने आरोपित के पास से नगदी सोने चांदी के जेवरात और बर्तन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें