फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

228 बूथों पर लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
राजा बाजार में कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
228 बूथों पर लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

जिले में 44 हजार लोगों को टीका लगाने का है लक्ष्य
बस्ती। गांवों में सोमवार से कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। 194 गांवों में दो-दो स्थानों पर कैंप लगा। जिला व महिला अस्पताल समेत 228 बूथों पर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अभियान में 44 हजार का लक्ष्य तय किया गया है। देर शाम तक टीकाकरण जारी रहा। 70 लोगों को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली के अलावा 14 सीएचसी-पीएचसी और एएनएम सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चला। लोगों को कोविशील्ड व को-वैक्सीन की डोज दी गई। महिला अस्पताल में एएनएम सुनीता त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, लक्ष्मी पांडेय, पलक श्रीवास्तव, तसमीन आदि ने टीका लगाया। जिला अस्पताल में एएनएम सरिता सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, प्रीति चौरसिया, अभिषेक चौधरी, विकास त्रिपाठी ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली में स्टाफ नर्स नीरज चौधरी ने टीका लगाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बीमार व्यक्ति यदि कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाए हैं तो जरूर लगवा लें। कोरोना से बचाव में टीका सहायक बनेगा। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मोहल्ले व चौराहों पर चार मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन के जरिए टीकाकरण हुआ। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें