फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन की आपबीती सुन हर किसी के निकल जा रहे आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन की आपबीती सुन हर किसी के निकल जा रहे आंसू
विज्ञापन

रुधौली/बस्ती। रुधौली कस्बा से अपहृत अखंड कसौधन अपने माता-पिता के पास पहुंच कर बेहद खुश है। शनिवार रात उसने खिचड़ी खाई, लेकिन रविवार सुबह जब सोकर उठा तो उसकी मां ने मनपसंद पूड़ी और पनीर की सब्जी का नाश्ता उसके सामने रखा तो उसके चेहरे पर बाल सुलभ मुस्कान तैर गई, लगा कि जैसे कुछ हुआ ही न हो। मां ने बड़े प्रेम से उसे नाश्ता कराया और ताकीद भी करती रहीं कि अब से कोई कुछ भी कहे, किसी के साथ जाना नहीं। यह कहते समय उसकी मां की आंखों में आंसू थे, जिसे अखंड ने अपने नन्हें हाथों से पोंछ कर हां में सिर हिला दिया।
बता दें कि, तेरह वर्षीय अखंड कसौधन का 23 अप्रैल को अपहरण कर लिया गया था। उसे शनिवार भोर गोरखपुर के सहजनवां से सुरक्षित छुड़ा कर कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद दोपहर में परिजनों को सौंप दिया गया। घर पहुंचने पर से मिलने वालों का तांता लगा रहा। अखंड की मां आरती ने बताया कि क्योंकि, अखंड एक हफ्ते से ठीक से खाना नहीं खाया था, इसीलिए उसे सुपाच्य भोजन खिचड़ी दी गई। रात 11 बजे तक अड़ोस पड़ोस के लोगों का उठना बैठना जारी रहा, जिसके बाद सब लोग सोने चले गए। सुबह आठ बजे तक भरपूर नींद लेने के बाद पुन: अखंड के साथ सब लोग उठे। अखंड का मनपसंद पूड़ी और पनीर की सब्जी का नाश्ता बनाया गया। जिसका सब ने अखंड के साथ बैठकर लुत्फ उठाया। बातचीत के दौरान अखंड ने बताया कि जब मैं अपहरणकर्ताओं से पूछता कि मुझे कब घर पहुंचाओगे तो वे जवाब देते कि पैसा मिल जाने दो फिर तुम्हें छोड़ देंगे, तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

अखंड ने बताया कि अपहरणकर्ता रात के समय उसे कमरे में बंद करके और बाहर से ताला लगाकर अपने घर चले जाते थे और रात भर अखंड अकेले उस वीरान घर में पड़ा रहता था। कहा कि इस दौरान डर तो लग रहा था, लेकिन मम्मी-पापा से मिलने का हौसला उसे हर समय ताकत देता रहा। सात दिनों में गुजरी आपबीती अखंड की जुबानी सुनने वाले हर व्यक्ति की आंखों में आंसू अपने आप ही निकल आ रहे थे। बहरहाल, अब अखंड अपने परिवार के बीच सकुशल है और मंगलवार को उसके बुआ के लड़के की शादी है। ऐसे में अपने साथ हुए वाकये को भूल कर वह शादी में जाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, अखंड के सकुशल वापस आ जाने से अपने उसके घर में भी हालात सामान्य होने लगे हैं।
----
एसओ ने की टीम वर्क की सराहना
रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने रुधौली थाने पर पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर सब का परिचय प्राप्त किया गया। उनकी पिछले सप्ताह ही रुधौली थाने में तैनाती हुई है। अपराध संबंधी विवेचनाओं की समीक्षा की। इसके बाद अखंड अपहरण कांड के वर्कआउट में पुलिस के टीम वर्क की सराहना भी की। कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को जनता के बीच समन्वय स्थापित करने और इसी तरह काम करना होगा।
विज्ञापन

----
सुंदर कांड का हुआ पाठ
अखंड की सकुशल वापसी के बाद रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी की अगुवाई में थाना शिव मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें जोखन प्रसाद शर्मा, सुशील कुमार पांडेय पप्पू, सुनील कुमार पांडेय, गोपाल मिश्रा, विनोद द्विवेदी, आजाद शर्मा, रमन पांडेय, मनोज मिश्रा, गंगा प्रसाद पांडेय, अनिल कुमार शुक्ला, योगेश्वर प्रसाद शुक्ला, सुजीत सोनी, दुर्गेश दुबे, शेष नारायण सिंह सहित अन्य लोगों ने सुंदरकांड पाठ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा, निरीक्षक अवधेश राय व व रुधौली पुलिस टीम को अंग वस्त्र एवं मिठाई खिला कर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें