फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगों तक याद किया जाएगा अहिल्याबाई का योगदान : विश्वनाथ

Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कांग्रेस कार्यालय में होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई को उनकी 300वीं जयंती पर याद किया गया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि सती कुप्रथा के दौरान अहिल्याबाई ने होल्कर ने राजवंश की कमान संभाली थी। उनका न्याय ऐसा था कि अपने बेटे की गलती के लिए उसे मौत की सजा सुना दी थी। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
विज्ञापन


कोआर्डिनेटर आशिफ रिजवी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, रफीक खान, राकेश पांडेय, संदीप श्रीवास्तव आदि ने अहिल्याबाई के महिला सशक्तीकरण के कार्य गिनाए। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति का अधिकार के साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के लिए अस्त्र शस्त्र की शिक्षा भी दी। कार्यक्रम में अतीउल्ला सिद्दीकी, गंगा प्रसाद मिश्र, शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान, सुनील पांडेय, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें