बस्ती। पांच वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या की वारदात के पर्दाफाश के लिए भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। जिला प्रभारी राम लौट ने कहा कि बच्ची के हत्यारों का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी। जिससे परिजनों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो रही है। उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता एक करोड़ दिए जाने और हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संवाद