फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों पक्षों में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत हर्रैया में एक दिन पहले हुए विवाद का अगले दिन मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। थानाध्यक्ष हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि थाने में तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष पर मारने पीटने का आरोप लगाने वाले एंबुलेंस चालक करुणेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को अपनी शिकायत वापस ले ली है। जबकि नगर पंचायत कार्यालय के एक अन्य कर्मचारी ने भी एंबुलेंस चालक की पत्नी के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र को भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है। अब दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद नहीं बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में भी दोनों ने आपसी सामंजस्य होने की बात स्वीकार की है। एंबुलेंस चालक ने लिखकर दिया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष से उनकी एक दिन पहले केवल कहासुनी हुई थी। कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने थाना हर्रैया में तहरीर दे दी थी। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके बीच सुलह- समझौता हो गया है। हम दोनों के बीच अब कोई विवाद नहीं है। आपसी सामंजस्य बन गया है। बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के एक कर्मचारी की ओर से उनकी पत्नी के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र को भी वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि मारने-पीटने की बात एकदम झूठी है। हमने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया है। एंबुलेंस चालक किसी के बहकावे में आकर झूठा आरोप लगा दिए थे। उनसे वार्ता होने के बाद वह शिकायत वापस लेने पर राजी हो गए। उनके राजनैतिक विरोधी उनके खिलाफ अक्सर इस तरह का षड़यंत्र करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें