फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बस्ती में अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या, स्कॉर्पियो से आए बदमाश; बहन-बहनोई के बीच विवाद

Sat, 25 Jan 2025 09:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

उत्तर प्रदेश में बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र में वकील को अगवा करने का मामला सामने आया। वकील गाड़ी से कूदकर भागा तो आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन
अधिवक्ता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन-बहनोई के पारिवारिक ववाद में कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव निवासी 45 वर्षीय अधिवक्ता की सरेराह अपहरण करके हत्या कर दी गई। उन्हें लहूलुहान हालत में गनेशपुर बाजार में स्थित हसन पेट्रोल पंप के समीप पाया गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाने पर अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव को मृत घोषित कर दिया गया। अधिवक्ता के भतीजे ने बताया कि उसके चाचा को स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने अपहरण करके हत्या कर दिया।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि अधिवक्ता के बहन और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। शनिवार को भी कुछ विवाद हुआ था। बहनोई,उसके बड़े भाई व कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें