कप्तानगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के पांच होनहारों ने जिले की टॉप टेन सूची में स्थान बनाकर स्कूल और परिवार का मान बढ़ाया है। होनहारों की सफलता से खुशी का माहौल है।
हाई स्कूल परीक्षा में श्रीकांत चिंतामणि त्रिपाठी मेमोरियल इंटर कालेज के छात्र आदित्य कुमार शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हरैया ब्लॉक के फरेंदा जागीर गांव के रहने वाले आदित्य कुमार शर्मा के पिता अनूप कुमार शर्मा पुणे में रखकर प्राइवेट जॉब करते हैं। माता बिंद्रावती देवी घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती हैं। आदित्य कुमार शर्मा ने बताया कि कोचिंग में दो घंटे पढ़ाई करते थे और आठ घंटे प्रतिदिन ऑफ लाइन पढ़ाई करते थे। वह इंजीनियर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में मैं केवल पढ़ाई की साइट देखता था। संवाद