भानपुर। कक्षा पांच और कक्षा दस में पढ़ने वाले किशोर और किशोरियों को टेटनस और डिप्थीरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान आगामी दस मई तक चलेगा। बच्चों को टीडी 10 और टीडी 16 नामक टीका लगेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि इसके लिए क्षेत्र के 135 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इनमें 14 मकतब और मदरसे भी शामिल हैं। अधीक्षक ने सभी से बच्चों का टीकाकरण कराकर उन्हें बीमारियों सुरक्षित करने की अपील की है।