बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांधीनगर के कंचनटोला निवासी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि 30 सितंबर को विपक्षी मुकेश तिवारी उन्हें यूपी बड़ौदा बैंक सिविल लाइंस ले गया, जहां छलपूर्वक एक लाख रुपये का लोन उनके नाम से पास कराया।
आरोप है कि लोन की पूरी राशि मुकेश तिवारी ने किसी फर्म के नाम पर स्थानांतरित कराकर हड़प ली। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी मुकेश तिवारी निवासी राधे मार्केट कॉस्मेटिक जनरल स्टोर कोतवाली क्षेत्र, के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद