फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निमंत्रण में जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 25 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम मुंडेरवा टेमी चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर गांव निवासी कृष्ण कुमार (25) पुत्र सत्य नरायन अपने दोस्त के साथ बाइक से निमंत्रण के लिए जा रहे थे। रास्ते में टेमी चौराहे से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। पीछे आ रहे उनके साथियों ने तुरंत घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ओपेक कैली अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं, उसका इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि मृतक कृष्ण कुमार दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें