फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निकाय क्षेत्रों में बिछेगा सड़कों का जाल

विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के तुर्कहिया मोहल्ले को जोड़ने वाली सड़क संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जिले के 11 में से नौ निकायों में 78 सड़कों का निर्माण कराएगा। इन पर 19.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सबसे अधिक नगर पंचायत बनकटी में 13 सड़कें शामिल की गई हैं। सभी सड़कें इंटरलॉकिंग व सीसी की बनेंगी। निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया कि शीघ्र ही सड़कें बनाने का काम शुरू होगा। सड़क और नाली बन जाने से मोहल्लेवासियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत डूडा ने जिले भर के निकायों की अल्पविकसित और मलिन बस्तियों में सौ से अधिक इंटरलॉकिंग सड़कें बनाने के लिए शासन को पत्रावली भेजी थी, इनमें से 78 सड़कों को बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। अब डूडा ने 11 निकायों की 19.75 करोड़ रुपये से 78 सड़कें बनाने के लिए निविदा का काम पूरा कर रहा है।
इसके तहत नगर पंचायत बनकटी में 1.75 करोड़ रुपये से 13, नगर पंचायत रुधौली में दो करोड़ से पांच, नगर पंचायत कप्तानगंज में 75 लाख से पांच, मुंडेरवा नगर पंचायत में 2.25 करोड़ से आठ, भानपुर नगर पंचायत 3.25 करोड़ से 11, नगर पंचायत नगर में 2.75 करोड़ से 12, नगर पंचायत गनेशपुर में 2.75 करोड़ से 10, नगर पालिका परिषद बस्ती में ढाई करोड़ से आठ और नगर पंचायत बभनान में 1.75 करोड़ से छह सड़कें बनेंगी।
विज्ञापन

यह सड़कें ऐसी बस्तियों में बनाने की बात कही जा रही है जो अल्पविकसित और मलिन बस्तियां हैं। अतिरिक्त एसडीएम व प्रभारी परियोजना अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि शासन से सड़कों की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। समय से सभी काम पूरे करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें